सौन्दर्य निखारनेवाली एक जादूगरनी है। नाम है – आरती भाटिया। वह एक मेकअप आर्टिस्ट है और इस कला में सिद्धहस्त है। उनकी विलक्षण कार्यशैली उनको औरों से अलग करती है। इसी विशिष्टता के लिए आरती भाटिया को हाल ही में ”मुंबई ग्लोबल” पत्र समूह द्वारा संचालित कार्यक्रम में प्रख्यात पार्श्व गायक उदित नारायण के हाथों एक्टर दीपक पाराशर और एक्टर प्रोड्यूसर धीरज कुमार की उपस्थिति में ”ग्लोबल इंडिया अवार्ड 2024” प्रदान किया गया। मुक्ति कल्चरल हॉल, मॉडल टाउन, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम के संचालक पत्र के संपादक राजकुमार तिवारी थे। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आरती ने आयोजक राजकुमार तिवारी को धन्यवाद दिया, कृतज्ञता व्यक्त की। गत् वर्ष ”शाबाश नारी” पुरस्कार से सम्मानित आरती भाटिया को तुषार कपूर और रिमी सेन के हाथों भी सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हो चुका है।आरम्भ में एक शिक्षिका के रूप कार्यरत रहीं आरती सौन्दर्य निखार (मेकअप) करने की कला का विधिवत प्रशिक्षण भी देती हैं। महज पॉंच वर्षों में ही इस खूबसूरत मेकअप आर्टिस्ट व ट्रेनर ने अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। वह कलाकारों को भी सौन्दर्य के नये पाठ पढ़ा देती हैं। जहां भी जाती हैं, अपना सिक्का जमा लेती हैं। एक्टर यशपाल शर्मा भी इनकी मेकअप शैली के प्रशंसक हैं। ऋचा शर्मा, रश्मि गुप्ता के अतिरिक्त आरती ने “ऐसा क्यूं” व “लिस्न टू दिल” फेम एक्ट्रेस रविरा भारद्वाज का भी मेकअप किया है। इनके अलावा उसने और भी कई कलाकारों के व्यक्तित्व को निखारने संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
लक्मे फैशन इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षित आरती भाटिया ग्लैमर की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हो गया है। अब उनकी दुनिया मेकअप आर्ट तक सीमित नहीं है। वह फैशन जगत् में भी पांव पसार चुकी हैं। वह फैशन शो में कभी रैम्प पर चलती है तो कभी जूरी बनकर जाती हैं। आरती गोवा, रायपुर तथा उदयपुर में जूरी सदस्य के रूप में भी शोभायमान रही थीं। उदयपुर फैशन शो में उसने अभिनेत्री रिमी सेन संग रैम्प वॉक भी किया था। अंग्रेजी साहित्य में स्नातक (ग्रेजुएट, इंग्लिश लिटरेचर) के इरादे बुलंद और महत्वकांक्षा उफान पर है। वह लंबी छलांग लगाना चाहती हैं। आश्चर्य नहीं, सौंदर्यवती आरती भाटिया कल अभिनय करती नजर आ जाये।
#। उमेश सिंह चंदेल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *